जॉब्स

Rajasthan RVUNL Recruitment 2021:असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

RVUNL Recruitment 2021: राजस्थान विद्युत् विभाग ने सभी डिवीजनों के लिए कुल 1295 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 7 जून 2021से शुरू होगी। उम्मीदवार, पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

less than 1 minute read
Jun 02, 2021
RVUNL Recruitment 2021

RVUNL Recruitment 2021: राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड ने राज्य की पांच विद्युत कंपनियों में 1295 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी की गई नोटिफिरेशन के तहत इस भर्ती के लिए राजस्थान विद्युत कंपनियों में असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर, जूनियर लीगल ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, जूनीयिर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-II पदों पर नियुक्ति की जानी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर काम करने के इच्छुक है वे राजस्थान विद्युत विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पर ध्यान रहे इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 7 जून 2021 से शुरू की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन 1295 पदों पर आवेदन 7 जून 2021 से शुरू किए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तारीख 21 जून 2021 निर्धारित की गई है।

इन कंपनियों में होगी भर्तियां

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड (आरवीपीएन)

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल)

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडब्ल्यूएनएल)

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AWNL)

जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीडब्ल्यूएनएल)

पद विवरण

असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर

जूनियर लीगल ऑफिसर जूनियर

अकाउंटेंट स्टेनोग्राफर जूनीयिर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-II

कुल पद 1295

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विद्युत निगम की वेबसाइटों पर अपनी नजर लगातार बनाए रहें। तारीख आदि में किसी भी प्रकार के बदलाव को केवल इन वेबसाइटों पर अधिसूचिक किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन वेबसाइट पर जाएं

energy.rajasthan.gov.in

energy.rajasthan.gov.in/rvunl

energy.rajasthan.gov.in/rvpnl

energy.rajasthan.gov.in/jvvnl

energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl

energy.rajasthan.gov.in/avvnl

Published on:
02 Jun 2021 09:06 pm
Also Read
View All