जॉब्स

Sarkari Naukri: मिलिट्री स्कूल में एलडीसी और चपरासी सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

Rashtriya Military School Recruitment 2021: एलडीसी सहित ट्रेड के अन्य पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी तक करें अप्लाई

2 min read
Jan 26, 2021

Rashtriya Military School Recruitment 2021: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बैंगलोर ने लोअर डिवीजन क्लर्क, लैब अटेंडेंट, चपरासी, माली, चौकीदार, सफाईवाला, वाशर मैन, टेबल वेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपने आवेदन निर्धारित एप्लीकेशन मोड में कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 24 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है।


रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या – 16 पद
एलडीसी: 03 पद
लैब अटेंडेंट: 01 पद
एमटीएस चपरासी: 02 पद
एमटीएस माली: 01 पोस्ट
एमटीएस चौकीदार: 03 पद
एमटीएस सफाईवाला: 04 पद
वाशरमैन: 01 पद
टेबल वेटर: 01 पद

महत्वपूर्ण तारीखें
वेदन की अंतिम तारीख- 24 फरवरी 2021
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि- 21 मार्च 2021

शैक्षणिक योग्यताएं
एलडीसी:- कैंडिडेट्स 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग आती हो।
लैब अटेंडेंट, एमटीएस चपरासी, माली, चौकीदार, सफाईवाला, वाशरमैन & टेबल वेटर :- इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक -10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना जरुरी है।

आयु सीमा:
लैब अटेंडेंट :- इस पद के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।
एलडीसी, एमटीएस चपरासी, माली, चौकीदार, सफाईवाला, वाशरमैन & टेबल वेटर :- इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

वेतनमान:
एलडीसी के लिए: Pay Level-2 Pay Matrix Rs19900/- Rs 63200/
अन्य सभी पदों के लिए - Pay Level-1 Pay Matrix Rs 18000/ Rs 56900/-
ऐसे करें आवेदन

कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पढ़ लें. उसके बाद निर्धारित फ़ॉर्मेट पर अपने आवेदन भर कर स्पीड पोस्ट से या रजिस्टर्ड डाक से निम्नलिखित पते पर भेजें. आवेदन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2021 है।

आवेदन भेजने का पता
सेवा में,

प्रिंसिपल

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बैंगलोर, पिन कोड- 560025

Published on:
26 Jan 2021 10:57 pm
Also Read
View All