31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Latest Jobs: दसवीं पास के लिए 374 पदों पर निकली सीधी भर्ती, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा

BLW Recruitment 2021: दसवीं पास युवाओं के लिए बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में ट्रेनी के पदों पर भर्तियां निकली हैं। यह भर्ती कुल 374 पदों को भरने के लिए निकाली गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2021 है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 20 Jan 2021, 11:39 AM IST

10th_pass_jobs.png

BLW Recruitment 2021: दसवीं पास युवाओं के लिए बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में ट्रेनी के पदों पर भर्तियां निकली हैं। यह भर्ती कुल 374 पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2021 है। बीएलडब्ल्यू की ओर से यह नोटिफिकेशन 44वें बैच की अप्रेंटिस भर्ती के लिए जारी किया गया है।

Click Here For More Details

CLick Here For More Govt jobs

महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 फरवरी 2021

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 370 पद
आईटीआई ट्रेड्स - 300 पद
गैर आईटीआई - 74 पद

Read More: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, फटाफट करें अप्लाई

Read More: एनटीए में टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

शैक्षिक योग्यता व आवेदन शुल्क
इन पदों आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं या 12वीं पास तथा संबंधित ट्रेड्स में आईटीआई होना चाहिए। एक अभ्यर्थी केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आईटीआई और गैर आईटीआई दोनों के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त भी की जा सकती है। आवेदन शुल्क 100 रूपए निर्धारित की गई है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।

Read More: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

Read More: हाईकोर्ट में लॉ क्लर्क ट्रेनी के पदों पर निकली सीधी भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

चयन प्रक्रिया
अप्रेंटिस के पदों पर चयन प्रक्रिया 10वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के मेरिट के आधार पर किया जाएगा। नॉन आईटीआई पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास आईटीआई का प्रमाण पत्र आवश्यक है, लेकिन उन्हें आईटीआई के अंकों का वेटेज नहीं दिया जाएगा।