जॉब्स

RBI JE Recruitment 2021: आरबीआई में जेई के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

RBI RBI JE Recruitment 2021 Notification: आरबीआई ने जूनियर इंजीयर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।  

less than 1 minute read
Feb 02, 2021

RBI RBI JE Recruitment 2021 Notification: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने जूनियर इंजीयर के 48 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीआई जेई भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन आज 2 फरवरी को जारी किया गया है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार, 15 फरवरी 2021 तक आरबीआई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन और नोटिफिकेशन के डाइरेक्ट लिंक निचे दिए गए हैं।

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या- 48 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल)- 48 पद

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 2 फरवरी 2021
ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि – 15 फरवरी 2021
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि – 8 मार्च 2021

शैक्षणिक योग्यता :
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक़ इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 65% अंकों के साथ सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।

आयु सीमा:
आवेदक की आयु 1 फरवरी 2021 को न्यूनतम 20 वर्ष से अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी समेत अन्य आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी।

Published on:
02 Feb 2021 03:42 pm
Also Read
View All