जॉब्स

RBI में निकली लीगल ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती, 9 अगस्त तक करें अप्लाई

RBI Recruitment 2018 के तहत Legal Officer, Assistant Manager, Assistant Librarian और अन्य पदों पर कुल 30 लोगों की नियुक्ति की जाएगी।

2 min read
Aug 06, 2018
RBI में निकली लीगल ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती, 9 अगस्त तक करें अप्लाई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। आरबीआई ने लीगल ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर सहित कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे ये आवेदन का आखरी मौका। अभ्यर्थी 9 अगस्त 2018 तक अप्लाई कर सकते हैं। RBI recruitment 2018 के तहत legal officer , Assistant Manager, Assistant Librarian और अन्य पदों पर कुल 30 लोगों की नियुक्ति की जाएगी।

RBI Recruitment 2018 से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स

ये भी पढ़ें

इस हफ्ते इन 10 विभागों में निकली हजारों पदों की भर्ती

पदों का विवरण
Manager (Technical –Civil) in Grade ‘B’: 06 पद
Assistant Manager (Rajbhasha) in Grade ‘A’: 08 पद
Assistant Manager (Protocol and Security) in Grade ‘A’: 04 पद
Legal Officer In Grade ‘B’: 09 पद
Assistant Librarian In Grade 'A': 03 पद
कुल पद: 30

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट, पोस्ट- ग्रेजुएट, LLB, B.E. और B.Tech की डिग्री लिया हुआ होना चाहिए। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आॅफिशियल नोटिफिकेशन को देखें।

आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन की आखरी तारीख: 09 अगस्त, 2018

चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवार लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए और एससी/एसटी/विकलांग के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है।

वेतनमान: 28150 से 55600 रुपए और 35150 से 62400 रुपए।

कैसे करें आवेदन: इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती का आॅफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।

गुवाहाटी हाई कोर्ट में निकली नागालैंड न्यायिक सेवा ग्रेड के पदों पर भर्ती

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने नागालैंड न्यायिक सेवा ग्रेड में भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अगस्त 2018 रखी गई है। आपको बता दें Guwahati High Court Recruitment 2018 के तहत Nagaland Judicial Service Grade के तीन पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें

चेन्नई पेट्रोलियम में निकली 142 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Updated on:
06 Aug 2018 12:59 pm
Published on:
06 Aug 2018 12:56 pm
Also Read
View All