26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई पेट्रोलियम में निकली 142 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई ने ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 142 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 6 Aug 2018, 10:13 AM IST

jobs,Govt Jobs,Sarkari Naukri,rojgar samachar,jobs in hindi,

jobs in hindi, govt jobs, sarkari naukri, rojgar samachar, jobs, job tips in hindi

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई में हाल ही ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 142 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ट्रेड अप्रेंटिस के तहत फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक जैसे कई ट्रेड में नियुक्ति दी जाएगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई, 2018 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।

आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अगस्त, 2018
योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित संकाय में 10वीं व 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। संबंधित विषय में आईटीआई और समकक्ष डिग्री प्राप्त होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया : आईटीआई ट्रेड/ डिप्लोमा/ डिग्री आदि में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के लिए बुलाया जाएगा।
यहां नोटिफिकेशन देख सकते हैं :
https://www.cpcl.co.in/Document
अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए देखें :
https://www.cpcl.co.in/

इन विभागों में भी कर सकते हैं अप्लाई
इसके अलावा भी अन्य कई सरकारी विभागों में जॉब्स रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिनका संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है। इन पदों के लिए भर्ती के लिए अंतिम तिथि निकलने के पूर्व ही अप्लाई करें।

मैकोन लिमिटेड, रांची
पद : असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर, जूनियर ऑफिसर आदि (117 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 20 अगस्त, 2018

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खडग़पुर
पद : जूनियर एग्जीक्यूटिव, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (70 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 28 सितंबर, 2018

इनलैण्ड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया
पद : इनलैण्ड डे्रज मास्टर (04 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2018

दी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, मुंबई
पद : इलेक्ट्रिकल ऑफिसर्स, ट्रेनी इलेक्ट्रिकल ऑफिसर्स (50 पद)
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 23, 24 व 25 अगस्त, 2018

भारती प्रौद्योगिकी संस्थान, धनबाद
पद : सीनियर टेक्नीकल असिस्टेंट, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (29 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 27 अगस्त, 2018

इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशियन इंफॉर्मेशन सर्विसेज
पद : प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-सी (33 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2018