जॉब्स

अगर इस क्षेत्र के हैं एक्सपर्ट तो होगी 2 लाख से भी ज्यादा की कमाई, RBI ने इन पदों पर निकाली भर्ती

RBI Recruitment 2024 For Deputy Governor Vacancy: भारतीय रिजर्व बैंक ने डिप्टी गवर्नर के पद पर भर्ती निकाली है। डिटेल्स जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर-
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2024, 10:39 AM IST
RBI Recruitment 2024

RBI Recruitment 2024 For Deputy Governor Vacancy: भारतीय रिजर्व बैंक ने डिप्टी गवर्नर के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा। आरबीआई ने इस संबंध में नोटिस भी जारी किया है।

इस तारीख तक करें आवेदन (RBI Recruitment 2024 Last Date) 

इस पद के लिए सिर्फ वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 25 साल काम करने का अनुभव हो। चयनित कैंडिडेट्स को 2 लाख से अधिक सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2024 है। इस तारीख के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कैंडिडेट्स की उम्र 5 जनवरी 2025 तक 60 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

योग्यता 

  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर में कम से कम 25 साल काम करने का अनुभव (इसमें भारत सरकार में सेक्रेटरी या समकक्ष पद पर कार्य अनुभव शामिल है)
  • राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पब्लिक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट में कम से कम 25 सालों का अनुभव
  • संबंधित क्षेत्र में नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर असाधारण मेरिट और ट्रैक रिकॉर्ड

नोट कर लें जरूरी सूचना (RBI Notice) 

आरबीआई ने इस भर्ती (Deputy Governor Vacancy) के लिए जो मानक तय किए हैं यदि आप उन पर खरे नहीं उतरेंगे तो संभव है कि आपका आवेदन खारिज कर दिया जाए। इसमें योग्यता, उम्र सीमा, अंतिम तारीख जैसी कई बातें हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रुख करें। इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स का चयन 3 साल की अवधि के लिए किया जाएगा। उसके बाद उम्र और अनुभव जैसे फैक्टर्स को देखते हुए दोबारा भी अपॉइंट किया जा सकता है।