26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजीनियर्स के लिए सुनहरा मौका, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निकाली भर्ती, आज है अंतिम तारीख

BEL Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद ने डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। यहां देखें सभी डिटेल्स-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 4 Nov 2024, 2:39 PM IST

BEL Recruitment 2024

BEL Recruitment 2024: अगर आपने भी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद ने डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस जैसे विषय से पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए निकाली गई है। आज आवेदन करने का आखिरी मौका है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ये नौकरी स्थाई नहीं है बल्कि अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष की होगी। 15 अक्टूबर से इन पदों पर आवेदन किए जा रहे हैं। आज यानी कि 4 नवंबर को अप्लाई करने की अंतिम तारीख है। कुल 90 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

यह भी पढ़ें- CAT 2024 Admit Card: एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इस प्रोसेस की मदद से करें डाउनलोड

पदों का विवरण (BEL Recruitment 2024 Post Details)

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 30
  • कंप्यूटर साइंस (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग)- 20
  • इलेक्ट्रॉनिक्स (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड
  • कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- 30 
  • सिविल इंजीनियरिंग 10

यह भी पढ़ें- 70वीं BPSC परीक्षा के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका, इस प्रक्रिया की मदद से करें आवेदन

नोट कर लें ये जानकारी

विभाग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, बिना किसी कारण विभाग पदों की संख्या में बदलाव कर सकता है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर लिखित में संदेश जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन (BEL Recruitment 2024 Apply Now)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर बीईएल भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें 
  • आवेदन पत्र जमा करने से पहले एक बार फॉर्म को क्रास चेक करें और सबमिट बटन दबाएं