26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

70वीं BPSC परीक्षा के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका, इस प्रक्रिया की मदद से करें आवेदन

BPSC 70th CCE Prelims 2024 Last Date: 70वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अप्लाई नहीं किया है, वे जल्दी अप्लाई करें-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 4 Nov 2024, 9:45 AM IST

BPSC 70th CCE Prelims 2024 Last Date

BPSC 70th CCE Prelims 2024 Last Date: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए 28 सितंबर 2024 से आवेदन प्रक्रिया जारी है। वहीं आज अप्लाई करने का आखिरी मौका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अप्लाई नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आज यानी कि 4 नवंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।

इस तरह होगा अंतिम चयन (BPSC 70th CCE Final Selection)

बीपीएससी की इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के कुल 2027 खाली पदों को भरा जाएगा। तीनों चरण की परीक्षा में पास करने के बाद ही कैंडिडेट्स को इस भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा। प्रीलिम्स में सफल हुए अभ्यर्थी को मेन्स और मेन्स में सफल अभ्यर्थी को इंटरव्यू राउंड के लिए चुना जाएगा। बता दें, फाइनल सेलेक्शन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंक के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एनटीए ने सीयूईCUET UG Result 2024: जानिए कब आएगा रिजल्ट, क्या है लेटेस्ट अपडेट

योग्यता और अन्य डिटेल्स 

70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 (BPSC 70th CCE Prelims 2024 Eligibility) के लिए अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 37 वर्ष। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है। बता दें, आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के सभी कैंडिडेट्स को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं बिहार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बिहार की स्थाई निवासी महिला कैंडिडेट्स और दिव्यांग श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है।

यह भी पढ़ें- SC छात्रों के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही है 11वीं के बाद पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप, तुरंत अप्लाई करें

कैसे करें अप्लाई? (BPSC 70th CCE Prelims 2024 Last Date)

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • होम पेज पर दिए गए Apply Online टैब पर क्लिक करें 
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें 
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें