जॉब्स

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती, 30 जून तक करें अप्लाई

रेलवे में 279 असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती निकली है, इस भर्ती के लिए आप 30 जून तक अप्लाई कर सकते हैं.
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2023, 5:55 PM IST
Railways
Railways

रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है, अगर आप भी असिस्टेंट लोको पायलट या अन्य पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तारीख में महज 10 दिन शेष बचें हैं।

रेलवे में 279 असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती निकली है, इस भर्ती के लिए आप 30 जून तक अप्लाई कर सकते हैं, इसके बाद आपके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अच्छी बात यह है कि रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता भी 10 वीं पास मांगी गई है, इसके अलावा कैंडिडेट किसी संबंधित विषय या आईटीआई या डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए, इस संबंध में अधिक जानकारी व अप्लाई करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, इस बात का भी ध्यान रखें कि पहले पूरी जानकारी अच्छे से चेक कर लें, इसके बाद ही आवेदन करें, ताकि आप भी सभी तरह से संतुष्ट हो जाएं।

47 साल है आयु सीमा
रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती के लिए जनरल कैटेगिरी में आयु सीमा 42 साल है, वहीं ओबीसी के लिए 45 साल और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के लिए अधिकतम आयु 47 साल रखी गई है, इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी। जिसमें आरक्षण कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

लिखित में होगी एग्जाम
रेलवे लोको पायलट असिस्टेंट के लिए एग्जाम लिखित में होगी, जिसके बाद पास होने पर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :

Published on: