पढ़ाई पूरी करने के बाद हर कोई अच्छी नौकरी की चाह रखता है, नौकरी के लिए उन्हें अपना सीवी या रिज्यूम तैयार करना होता है, क्योंकि उसी के आधार पर इंटरव्यूह लेने वाली कंपनी या संस्थान आपकी शैक्षणिक योग्यता से लेकर अन्य सभी प्रमुख जानकारियों के बारे में जान पाते है, इसलिए आपका रिज्यूम ऐसा होना चाहिए, जिसे देखकर सामने वाले पर बेहतर प्रभाव पड़े। इसी कारण हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं, जिससे आपका रिज्यूम बेहतर बन सकता है।