31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनरल मैनेजर, ट्रेनी, अप्रेंटिस सहित अन्य पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स

सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है, कई सरकारी और प्राइवेट सेक्टरों में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें आप भी अप्लाई कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jun 2023, 3:03 PM IST

jobs_a.jpg

देश में विभिन्न सेक्टरों में सरकारी और प्राइवेट विभाग में कई नौकरियां निकली है, जिसमें महाप्रबंधक से लेकर ट्रेनी और अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे, इन नौकरियों में से किसी नौकरी के लिए आप भी इच्छुक हैं, तो आवेदन कर सकते हैं।

ट्रेनी पदों पर मांगे आवेदन


दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने ट्रेनी के 61 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल/पर्यावरण विज्ञान/रसायन विज्ञान में बीटेक या एमसीए, लॉ में डिग्री होनी चाहिए। सभी पद संविदा के आधार पर है। आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। अभ्यर्थी वेबसाइट dpcc.delhigovt.nic.in से फॉर्म भरकर 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

अप्रेंटिस के 200 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

आयुध निर्माणी खमरिया ने डेंजर बिल्डिंग वर्क र के 200 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान से एओसीपी ट्रेड में अप्रेंटिस कर रखी हो। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिनमें आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदकों का चयन स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन पढ़ें।

29 जून तक करें आवेदन

राजस्थान विधानसभा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी भी स्कू ल से कम से कम 5वीं कक्षा पास हो और आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी वेबसाइट assembly.rajasthan.gov.in पर 29 जून (रात 12) तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग को 600 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि एसटी, एससी आवेदकों के लिए 400 रुपए शुल्क तय किया गया है।

मेट्रो रेल -महाप्रबंधक समेत अन्य पदों पर मौका

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक समेत अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने संबंधित विषय में मास्टर या स्नातक डिग्री कर रखी हो और 20 से 25 वर्ष का अनुभव हो। आवेदक की आयु 45 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी वेबसाइट careers.chennaimetrorail.org पर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

यह भी पढ़ें :

IIT गुवाहाटी में निकली Junior Technical Superintendent और junior assistant की भर्ती

बैंक में नौकरी के लिए जल्दी करें अप्लाई, 21 जून रात 12 बजे बंद हो जाएगा पोर्टल