8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में नौकरी के लिए जल्दी करें अप्लाई, 21 जून रात 12 बजे बंद हो जाएगा पोर्टल

बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो जल्दी ऑनलाइन अप्लाई कर दें, क्योंकि अंतिम तारीख निकलने में महज 2 दिन का समय शेष बचा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jun 2023, 1:54 PM IST

bankjobs_1.jpg

बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है, सरकारी बैंकों में भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी गई है, लेकिन कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि अब अप्लाई करने में देर नहीं करें, क्योंकि 21 जून रात 12 बजे के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा, और आप चाह कर भी अप्लाई नहीं कर पाएंगे।

आईबीपीएस ने सरकारी बैंकों में भर्ती के लिए पदों की संख्या 8594 से बढ़ाकर 9053 कर दी गई है, आप रीजनल रूरल बैंक आरआरबी में प्रोबेश्नरी ऑफिसर और क्लर्क की भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन फार्म भरने में देर नहीं करें, क्योंकि अब ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तारीख 21 जून है, जिसमें मात्र 2 दिन का समय शेष बचा है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 40 साल के बीच होना चाहिए। बैंक में नौकरी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप इस लिंक ibps.in पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आप फार्म भरने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पहले आईबीपीएस द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें, उसमें लिखी सभी नियम और शर्तें जानने के बाद ही अप्लाई करें, ताकि बाद में आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

कैसे करें आवेदन

आवेदक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें। व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें। फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास भविष्य के लिए रख लें। अनुसूचित जाति, जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को 175 रुपए देने होंगे। वहीं, अन्य सभी अभ्यर्थियों को 850 रुपए फीस देनी होगी।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए परीक्षा दो चरणों में होगी। अधिकारी स्केल 2 और 3 के लिए एक ही परीक्षा होगी। वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक परीक्षाएं 05, 06, 12, 13 और 19 अगस्त 2023 को निर्धारित हैं। वहीं आरआरबी अधिकारी स्केल 2 और 3 परीक्षा 10 सितंबर, 2023 को आयोजित होगी। ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2023 में होगी। जबकि इसका रिजल्ट अगस्त या सितबंर में जारी हो सकता है। मुख्य परीक्षा सितंबर के महीने में हो सकती है। हालांकि अभी तिथियां जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : IIT गुवाहाटी में निकली Junior Technical Superintendent और junior assistant की भर्ती