8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MPPEB MPESB ने जारी किए एडमिट कार्ड, 25 जून को होगी स्टाफ नर्स, चिकित्सा ऑफिसर सहित अन्य पदों की एग्जाम

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jun 2023, 3:51 PM IST

recruitment

एमपीपीईबी द्वारा समूह-5 स्टाफ नर्स, सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी एवं अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एग्जाम 25 जून को होगी, जिसके एडमिट कार्ड आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिसे आप इस लिंक पर https://esb.mp.gov.in/ क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के साथ ही एक प्रिंट भी निकाल लें, जिस पर अपना फोटो चस्पा कर लें, ये एडमिट कार्ड आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान चाहिये रहेगा, अन्यथा आप परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

4792 पदों पर होगी भर्ती
ये एग्जाम करीब 4792 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। जिसके तहत एग्जाम 25 जून 2023 को होगी, जिसमें पहला पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगा, कैंडिडेट्स को दोनों सेशन में परीक्षा देेने के लिए दो-दो घंटे का समय मिलेगा।

100 नंबर का होगा पेपर
कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि पेपर 100 नंबर का होगा, जिसमें जनरल नॉलेज और टेक्निकल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल नॉलेज में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य कम्प्यूटर से जुड़े सामान्य प्रश्न पूछे जाएंगे, कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस एग्जाम का पैटर्न और सिलेबस आप एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

IIT गुवाहाटी में निकली Junior Technical Superintendent और junior assistant की भर्ती

बैंक में नौकरी के लिए जल्दी करें अप्लाई, 21 जून रात 12 बजे बंद हो जाएगा पोर्टल

जनरल मैनेजर, ट्रेनी, अप्रेंटिस सहित अन्य पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स

असिस्टेंट और डिप्टी मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई, आवेदन की अंतिम तारीख 16 जुलाई