8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असिस्टेंट और डिप्टी मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई, आवेदन की अंतिम तारीख 16 जुलाई

आप 16 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, हम आपको आवेदन करने का तरीका भी बताएंगे। तो फिर देर नहीं करें। जल्दी अप्लाई करें।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jun 2023, 10:40 AM IST

असिस्टेंट और डिप्टी मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई, आवेदन की अंतिम तारीख 16 जुलाई

असिस्टेंट और डिप्टी मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई, आवेदन की अंतिम तारीख 16 जुलाई

अच्छी सैलरी और बड़े पद पर नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है, डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आप 16 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, हम आपको आवेदन करने का तरीका भी बताएंगे। तो फिर देर नहीं करें। जल्दी अप्लाई करें।

भारतीय डायनामिक्स लिमिटेड (bharat dynamics limited) बीडीएल ने डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है, इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस संबंध में आप अधिक जानकारी बीडीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। आपको बतादें कि ये एक अभियान है, जिसके तहत करीब 12 पद भरे जाएंगे।

ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट को मिलेगी नौकरी
इस नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट होना जयरी है, इसी के साथ इंजीनियरिंग डिग्री एवं अन्य पात्रता के साथ कार्य का अनुभव भी जरूरी है, इस भर्ती में आयु सीमा 28 से 35 साल के बीच होना जरूरी है, 35 साल से अधिक उम्र के कैंडिडेट्स को इस भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा।

डेढ़ लाख तक रहेगा वेतन
इन दोनों पोस्ट पर निकली भर्ती में अच्छी बात यह है कि इसमें योग्यता और अनुभव के आधार पर कैंडिडेट्स को बेहतरीन सैलरी मिल सकती है, इसमें चयनित कैंडिडेट्स को 40 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 60 हजार रुपए तक वेतन मिलेगा। इसके लिए इंटरव्यूह के माध्यम से कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को करीब ५०० रुपए फीस के रूप में भरने होंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
कैंडिडेट्स को Assistant Manager असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पद के लिए निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए पहले यहां क्लिक bdl-india.in करना होगा, इस लिंक पर क्लिक करने के बाद बीडीएल का होमपेज खुल जाएगा, फिर इसमें सबसे ऊपर कॅरियर के ऑप्शन पर क्लिक करें, और फिर स्क्रोल कर नीचे आएं तो आपको लिखा नजर आएगा क्लिक हियर टू अप्लाई फॉर द पोस्ट इन द ग्रेड ऑफ असिस्टेंट मैनेजर एंड Deputy Manager डिप्टी मैनेजर, आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आपको इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी, जैसे ये भर्ती 17 जून से शुरू हुई है, 16 जुलाई रात 11 बजे तक आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 16 जुलाई रात 11 बजे रहेगी। आप यहां ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक कर दिए गए दिशा निर्देशों को अनुसार फार्म भर दें।

यह भी पढ़ें : यूजीसी नेट फेज 2 के एडमिट कार्ड जारी, यहां क्लिक कर करें डाउनलोड