8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूजीसी नेट फेज 2 के एडमिट कार्ड जारी, यहां क्लिक कर करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट फेज-2 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने के लिए यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Jun 2023, 4:25 PM IST

ugc_c.jpg

यूजीसी नेट फेज-2 एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स ध्यान दें, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने के लिए यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप इसका एक प्रिंंट भी ले लें, ताकि आपको जब भी जरूरत हो उसका उपयोग कर सकते हैं।

19 जून से होगी एग्जाम
नेट द्वारा ये एग्जाम 19 से 22 जून तक ली जाएगी। ये एग्जाम दो सेशन में होगी, ऐसे में कैंडिडेट्स परीक्षा में समय से पहुंचे, ताकि उन्हें एग्जाम देने के लिए पूरा समय मिले, अगर आप ऐन वक्त पर पहुंचे तो आपको परेशानी हो सकती है। इस एग्जाम के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड आप यूजीसी की साइट पर क्लिक कर निकाल सकते हैं। इससे पहले फेज १ एग्जाम 13 से 17 जून के बीच आयोजित की गई थी। कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है। इसलिए इसे समय से डाउनलोड कर के रख लें।

आईये जानते हैं क्या है यूजीसी नेट एग्जाम
यूजीसी नेट एग्जाम एक नेशनल लेवल की एग्जाम है, जो साल में दो बार आयोजित होती है, ये परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा करवाई जाती है, जो कि केंद्र सरकार द्वारा गठित एक संस्थान है, ये परीक्षा उन सभी कैंडिडेट्स को देनी पड़ती है, जो किसी प्राइवेट या सरकारी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में प्रोफेसर बनना चाहते हैं। इससे उन्हें पढऩे और पढ़ाने की अनुमति मिल जाती है। यही कारण है कि ये परीक्षा हर साल दो बार होती है। ये परीक्षा जून और दिसंबर माह में होती है, इस परीक्षा को दोनों बार ही क्वालीफाई करना जरूरी होता है।

ये एग्जाम पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को रिसर्च फेलोशिप और पीएचडी करने के लिए करने की राह आसान करती है, इस एग्जाम को आप अपने मनपसंद विषय के साथ कर सकते हैं, इससे आप विषय विशेषज्ञ बन सकते हैं। इस एग्जाम को हर साल लाखों स्टूडेंट्स देते हैं, जिससे वे भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों में रिसर्च और पढ़ाने के लिए चयनित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें :

विदेश में कर सकते हैं ये कोर्स, तुरंत मिल जाएगी नौकरी

डेंटल असिस्टेंट, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट, लैब टेक्नीशियन कोर्स संवार देंगे आपका भविष्य

Indian Navy Recruitment : नौसेना में निकली Agniveer Musician भर्ती, 10 वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

4000 पदों पर निकली पोस्ट ऑफिस में बंपर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई