1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4000 पदों पर निकली पोस्ट ऑफिस में बंपर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के पद पर भर्ती निकाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Jun 2023, 2:52 PM IST

4000 पदों पर निकली पोस्ट ऑफिस में बंपर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

4000 पदों पर निकली पोस्ट ऑफिस में बंपर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

पोस्ट ऑफिस में करीब 4000 पदों पर बंपर भर्ती निकली है, जिसमें डाक सेवक सेे लेकर पोस्ट मास्टर तक के पदों के लिए भर्ती की जाएगी, अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में नोकरी करना चाहते हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि में ज्यादा समय नहीं बचा है।

भारतीय डाक विभाग ने मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और मणिपुर के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के पद पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, 16 जून से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया 23 जून तक चलेगी, जिसमें इच्छुक कैंडिडेट्स 8 दिन के अंदर ही ऑनलाइन अप्लाई कर दें, अन्यथा बाद में वे चाह कर भी अप्लाई नहीं कर सकेंगे।

इंडियन पोस्ट द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, आवेदन करने के बाद आपसे अगर किसी प्रकार की गलती हो जाए तो आप करेक्शन भी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए विंडो 24 जून तक खुलेगी, जो 26 जून तक खुली रहेगी, इसके बाद आप किसी प्रकार का करेक्शन भी नहीं कर सकते हैं।


18 से 40 साल है आयु सीमा
ग्रामीण डाक सेवक के पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होना चाहिए, इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी रहेगी।

शैक्षणिक योग्यता ये होना जरूरी
भारतीय डाक विभाग द्वारा निकाली गई इस भर्ती में कैंडिडेट्स की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10 वीं पास होना जरूरी है, दसवीं कक्षा में भी मैथ्स, इंग्लिश अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा गया हो, इसी के साथ अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को कम्प्युटर चलाना और साइकिल चलाना याद होना चाहिए।

रिजर्वेशन कोटे वालों को नहीं भरनी पड़ेगी फीस
डाक विभाग की नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले युवाओं को 100 रुपए फीस भरनी होगी, हाांकि सभी महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसवुमन कैंडिडेट्स के लिए फीस में छूट रहेगी।

यह भी पढ़ें :

विदेश में कर सकते हैं ये कोर्स, तुरंत मिल जाएगी नौकरी

Indian Navy Recruitment : नौसेना में निकली Agniveer Musician भर्ती, 10 वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

डेंटल असिस्टेंट, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट, लैब टेक्नीशियन कोर्स संवार देंगे आपका भविष्य

राजस्थान में पटवारी की बंपर भर्ती, 18 से 40 साल है आयु सीमा