जॉब्स

रीट लेवल प्रथमः वेटिंग, री-शफल नतीजा 8 मई को, 5500 पदों पर मिलेगी नियुक्ति

रीट 2018 लेवल प्रथम के वेटिंग व री-शफल परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है।
less than 1 minute read
May 04, 2019
government school,jobs,Education,REET,state govt,Govt Jobs,ajmer news,education news in hindi,new recruitment,reet rajasthan,govt jobs in hindi,govt jobs 2019,
REET,reet rajasthan,government school,REET,state govt,ajmer news,new recruitment,education news in hindi, education,govt jobs, govt jobs in hindi, govt jobs 2019, jobs

रीट 2018 लेवल प्रथम के वेटिंग व री-शफल परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 6 मई को मतदान के बाद 8 मई को उक्त परिणाम जारी किया जाएगा। केन्द्रीय निर्वाचन आयोग से गुरुवार को हरी झंडी मिलने के बाद शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने घोषणा की कि 8 मई को करीब 5500 पदों पर परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम जारी करने के बाद आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी जाएगी।

शिक्षक भर्ती 2018 लेवल प्रथम के 26 हजार पदों पर विज्ञप्ति जारी हुई थी। 18 हजार को नियुक्ति मिलने के बाद रिक्त रहे पदों पर री-शफल, वेटिंग परिणाम जारी कर नियुक्ति देने के लिए बीकानेर निदेशालय ने राज्य निर्वाचन आयोजन को पत्र भेजा था। उधर, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि परिणाम जारी होने पर 5500 परिवारों को राहत मिलेगी।