जॉब्स

राजस्थान में 10वीं पास के लिए Bumper Vacancy, यहां देखें अन्य डिटेल्स

RSMSSB Driver recruitment 2025: राजस्थान में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती निकली है। ये भर्ती RSMSSB की ओर से निकाली गई है। आवेदन करने से पहले यहां देखें जरूरी डिटेल्स
2 min read
Dec 15, 2024
RSMSSB Driver recruitment 2025

RSMSSB Driver Recruitment 2025: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। राजस्थान में ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्ती स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से निकाली गई है। कैंडिडेट्सrsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए 27 फरवरी 2025 से आवेदन शुरू होंगे। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 मार्च 2025 है। RSMSSB ने ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (RSMSSB Driver Recruitment Eligibility) 


इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस एवं 3 वर्ष ड्राइविंग का अनुभव होना आवश्यक है। आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी गई है। 

आवेदन शुल्क 


आवेदन ऑनलाइन ही किया जाएगा। आवेदन करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। यहां से आप आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा। बात करे आवेदन शुल्क कि तो सामान्य श्रेणी के लिए 600 का शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।

वेतन 

स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की ओर से निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के अनुसार, 29200 से लेकर 92300 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रुख करें।

नोट कर लें जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  • शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट 
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • कैंडिडेट्स की पासपोर्ट साइज फोटो 
  • कैंडिडेट्स का सिग्नेचर 
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती के लिए सभी कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा।

ऐसे करें आवेदन (RSMSSB Driver Recruitment 2025 How To Apply)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • रिक्रूटमेंट पोर्टल में वाहन चालक भर्ती के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें 
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें 
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें 
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें 
  • फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें