जॉब्स

RSMSSB Supervisor recruitment – सुपरवाइजर के 180 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

RSMSSB Supervisor recruitment 2018, राजस्थान अधीनस्थ एवं मत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ( RSMSSB ), में सुपरवाइजर के 180 रिक्त पदों पर भर्ती

2 min read
Mar 18, 2018

RSMSSB Supervisor recruitment 2018, राजस्थान अधीनस्थ एवं मत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ( RSMSSB ), जयपुर ने राज्य के महिला सहकारित विभाग में सुपरवाइजर के 180 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 4 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

राजस्थान अधीनस्थ एवं मत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ( RSMSSB ) में रिक्त पदों का विवरणः

ये भी पढ़ें

IIITA recruitment – एथेलेटिक्स, स्वीमिंग, बॉस्केटवाल व योगा कोच के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) पद: 180
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।

वेतनमान: 33,800-1,06,700 रुपये

RSMSSB Supervisor recruitment चयन प्रक्रियाः
बोर्ड इसके लिए संभवत: जुलाई 2018 में तय परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन करेगा।
चयन प्रकिया और उससे जुड़ी जानकारी के लिए बोर्ड वेबसाइट पर बाद में जानकारी देगा।

आयु सीमाः न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष।

आवेदन शुल्कः

450 रुपये सामान्य श्रेणी, क्रिमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ विशेष पिछड़ा वर्ग/अन्य राज्य के आवेदकों के लिए
350 रुपये राजस्थान गैर क्रिमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ विशेष पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए।
250 रुपये राजस्थान की अनुसूचित जाति एवं जनजाति और नियमानुसार पात्रता धारक सभी दिव्यांग के लिए।

RSMSSB Supervisor recruitment 2018 आवेदन प्रक्रियाः
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास एसएसओ से मान्य यूजर आईडी और पासवर्ड होना चाहिए।
यदि उम्मीदवार एसएसओ में रजिस्टर्ड नहीं है तो उसकी वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाकर दिए गए निर्देश के मुताबिक रजिस्टर्ड कराएं।
आईडी-पासवर्ड मिल जाने के बाद बोर्ड की वेबसाइट http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉग इन करना है।
इसके बाद ऑनगोइंग रिक्रूटमेंट लिंक पर जाकर परीक्षा से संबंधित अप्लाई नाऊलिंक पर क्लिक करना है।
दिए गए निर्देश के मुताबिक उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म भरना है।
उम्मीदवार के पास ऑनलाइन आवेदन करते समय फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी होनी चाहिए।
स्कैन फोटो के फाइल का आकार 50 से 100 केबी के बीच होना चाहिए।
स्कैन हस्ताक्षर के फाइल का आकार 20 केबी से 50 केबी के बीच होना चाहिए।
फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन पूरी तरह भरने पर नेक्स्ट बटन क्लिक करें।
यहां क्लिक करने पर एप्लिकेशन प्रिव्यू पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार आवेदन में भरी गई जानकारी सावधानी से जांच लें।
यदि कोई गलती रह जाती है तो अपडेट टैब पर क्लिक करके उसे सही कर सकते हैं।
इसके बाद सबमिट लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद ओको टैब दबाना है।
ओके टैब दबाने के बाद उम्मीदर आवेदन में किसी भी तरह का सुधार नहीं कर सकते हैं।
ओके टैब दबाने के बाद शुल्क भुगतान (पे फीस) का पेज खुलेगा।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन डेबिट-क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या ई-मित्र के जरिये कर सकते हैं
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाएगी जब शुल्क भरने के बाद यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर आपको मिल जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका प्रिंट लेकर अपने पास रख लें जिसकी जरूरत बाद में पड़ सकती है।
आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी पर यह देख लें कि उसमें यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर है या नहीं।
यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिये लॉगइन करके उम्मीदवार अपना आवेदन और एडमिट कार्ड आदि देख सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह का दस्तावेज साथ नहीं भेजना है।


अंतिम तिथिः 4 अप्रैल

आवेदन शुल्क: 250 रुपये से 450 रुपये तक विभिन्न श्रेणी के अनुसार।
वेबसाइटः https://sso.rajasthan.gov.in/ और http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB Supervisor recruitment notification 2018:

राजस्थान अधीनस्थ एवं मत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ( RSMSSB ), जयपुर ने राज्य के महिला सहकारित विभाग में सुपरवाइजर 180 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट टाउन प्लानर के 172 रिक्त पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Published on:
18 Mar 2018 03:02 pm
Also Read
View All