17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IIITA recruitment – एथेलेटिक्स, स्वीमिंग, बॉस्केटवाल व योगा कोच के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

IIITA Coach recruitment 2018, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ( IIITA ), इलाहाबाद ने एथेलेटिक्स / स्वीमिंग (महिला)/ बॉस्केटवाल/ योगा कोच

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Mar 18, 2018

iiita

IIITA Coach recruitment 2018, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ( IIITA ), इलाहाबाद ने एथेलेटिक्स / स्वीमिंग (महिला)/ बॉस्केटवाल/ योगा कोच के 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 25 मार्च 2018 तक डाक द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ( IIITA ) में रिक्त पदों का विवरणः

कोच (एथेलेटिक्स / स्वीमिंग / बॉस्केटवाल / योगा), कुल पद : 04

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ( IIITA ) में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता (सभी पदों के लिए):

बीपीएड के साथ किसी स्कूल/कॉलेज में संबंधित खेल में प्रशिक्षण का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आयुसीमा (सभी पदों के लिए): अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ( IIITA ) में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन पर्सनल डिस्कशन/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ( IIITA ) में रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया :
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को संस्थान की वेबसाइट www.iiita.ac.in पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज पर एनाउंसमेंट सेक्शन में Advt for the temporary vacancy of sport coaches पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन और इसके साथ संलग्न आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता को जांच लें।
- अब विज्ञापन के साथ संलग्न आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड कर लें।
- आवेदन पत्र को पूरा भरें और उसके साथ मांगे गए दस्तावेजों को संलग्प कर निर्धारित तिथि से पूर्व तय पते पर भेज दें।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ( IIITA ) के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र भेजने का पता :
डिप्टी रजिस्ट्रार, इस्टेब्लिसमेंट सेक्शन, आईआईआईटी इलाहाबाद,देवघाट झलवा, इलाहाबाद-211015

महत्वपूर्ण तिथि : 25 मार्च 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : www.iiita.ac.in

IIITA recruitment notification 2018:

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ( IIITA ), इलाहाबाद ने एथेलेटिक्स / स्वीमिंग(महिला)/ बॉस्केटवाल/ योगा कोच के 5 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।