जॉब्स

Safai Karmchari Bharti: सफाई कर्मी के लिए भर्ती प्रक्रिया में आएगी तेजी, 24,797 पद भरे जाएंगे, सरकार ने जारी किया नोटिस

Safai Karmchari Bharti Cancelled: राजस्थान में सफाई कर्मी के लिए निकाली गई भर्ती रद्द कर दी गई है। ये भर्ती 24,797 पदों पर निकाली गई थी।
2 min read
Safai Karmchari Bharti

Safai Karmchari Bharti Cancelled: राजस्थान में सफाई कर्मी के लिए निकाली गई भर्ती रद्द कर दी गई है। ये भर्ती 24,797 पदों पर निकाली गई थी। स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में नोटिस जारी किया। खबरों की मानें तो अब विभाग नए सिरे से संशोधित नियमों के साथ भर्ती निकालेगा। भर्ती नियमों के विरोध में वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर थे।

नोटिस में क्या लिखा है? (Safai Karmchari Bharti Notice)

विभाग द्वारा जारी नोटिस में लिखा गया कि स्वायत्त शासन विभाग द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी विज्ञापन संख्या 1/2024 दिनांक 01-03-2024 को रद्द किया जा रहा है। बता दें, इस भर्ती के लिए प्रदेशभर से करीब 9 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए थे। आवेदकों में गैर वाल्मीकि और वाल्मीकि समाज के भी युवा भी शामिल थे। 

क्यों सड़कों पर उतर आए थे सफाई कर्मचारी? (Rajasthan News)

इस भर्ती परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में वाल्मीकि और गैर वाल्मीकि समाज के कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। सफाई कर्मचारी भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज ने आंदोलन शुरू किया था। इस हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश की साफ-सफाई प्रभावित हुई। वहीं राज्य सरकार (Rajasthan News) ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है।

बार-बार मंडराए संकट के बादल 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अशोक गहलोत की सरकार के दौरान भी सफाईकर्मी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई थी। इस भर्ती के लिए 920442 आवेदन आए थे। लेकिन आचार संहिता लगने के कारण भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। वहीं सरकार बदलते ही एक बार फिर युवाओं से आवेदन मांगे गए। वहीं वाल्मीकि समाज की मांगों को लेकर एक बार फिर भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई। कैडिडेट्स को नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया जारी होने की उम्मीद है।

Updated on:
06 Aug 2024 04:10 pm
Published on:
06 Aug 2024 04:02 pm