जॉब्स

Sarkari Naukri 2021 : ईसीएल ने मेडिकल एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri 2021 : ईस्टर्न कोल लिमिटेड ने मेडिकल एग्जीक्यूटिव के अलग-अलग ग्रेड्स के 75 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना अपने आधिकारिक वेबसाइट http://www.easterncoal.gov.in पर जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

2 min read

Sarkari Naukri 2021 : सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। पब्लिक सेक्टर की कंपनी ईस्टर्न कोल लिमिटेड ( Eastern Coal Limited Recruitment ) मेडिकल एक्जीक्यूटिव ( Medical Executive ) के कई पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक मेडिकल एग्जीक्यूटिव के अलग-अलग ग्रेड्स के लिए 75 पदों पर ईसीएल ने भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा। योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2021 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Important Dates :

ऑनलाइन आवपूर्ण तिवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2021

Eastern Coal Limited Recruitment : पदों का विवरण

सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट E4/मेडिकल स्पेशलिस्ट E3 ग्रेड के लिए 22 पद।

सीनियर मेडिकल ऑफिसर E3 ग्रेड के लिए 51 पद।

सीनियर मेडिकल ऑफिसर डेंटल ई-3 ग्रेड के लिए 2 पद।

शैक्षिक योग्यता

Eastern Coal Limited Recruitment 2021 : सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट/मेडिकल स्पेशलिस्ट के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से MBBS और पीजी की डिग्री। न्यूनतम 3 साल का अुभवव।

सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/ कॉलेज से एमबीबीएस का डिग्री होना जरूरी।

सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/ कॉलेज से बीडीएस और 1 साल का अनुभव।

ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट के माध्यम से जीएम (P/ EE), ECL, सेंचुरीया, डाकघर डिशगढ़, जिला पशिम बर्दवान पश्चिम के नाम से भेज सकते हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 शाम पांच बजे हैं। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवार विज्ञापन के साथ विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र के साथ दस्तावेजों की सत्यापित दो प्रति भी अपने साथ लाएं।

Web Title : Sarkari Naukri 2021 : Eastern Coal Limited Recruitment

Updated on:
11 Apr 2021 02:34 pm
Published on:
11 Apr 2021 02:30 pm
Also Read
View All