जॉब्स

Sarkari Naukri: क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, यहां से करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2021: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्तियां क्लर्क, जेई और डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य के कुल 379 पदों पर की जाएंगी।

2 min read
Apr 09, 2021

Sarkari Naukri 2021: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आज यानि 10 अप्रैल से विभिन्न कैटेगरी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह भर्तियां क्लर्क, जेई और डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य के कुल 379 पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मई 2021 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना का लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

रिक्तियों का विवरण
कुल पद- 379
स्टाफ नर्स- 90 पद
फार्मासिस्ट (एलोपैथी)- 100 पद
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट(आईटी)- 23 पद
मेडिकल लैब टेक्नीशियन- ग्रेड II- 29 पद
फायरमैन- 43 पद
क्लर्क- 04 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर इमरजेंसी ऑपरेशन- 03 पद
अन्य - 87 पद
रिक्तियों का संपूर्ण विवरण देखने के लिए HP Govt Jobs का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें

शैक्षणिक योग्यता
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे दसवीं पास से स्नातकोत्तर डिग्रीधारी युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 32 तरह के पदों को अधिसूचित किया गया है। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अतः पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आवेदन शुल्क-
जनरल, इडब्लूएस- 360 रुपये
जनरल IRDP, दिव्यांग, एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल, इडब्लूएस बीपीएल - 120 रूपए
महिला अभ्यर्थी- नि:शुल्क

ऐसे करें अप्लाई
उक्त पदों पर Sarkari Naukri के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज दिए गए भर्ती से संबधित लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में अप्लाई ऑनलाइन पर जाएं। यहां उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद लॉगिन के जरिए आवेदन भरना होगा। आवेदन के दूसरे चरण में शुल्क भुगतान करना होगा। उम्मीदवार शुल्क भुगतान के बाद फाइनल सबमिशन करें और फॉर्म का प्रिंट ले लेवें। किसी भी तरह के गाइडेंस, सूचना और स्पष्टता के लिए रिसेप्शन काउंटर पर कॉल कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1800-180-8095

Web Title: Apply Online For 10th Pass To post Graduate Jobs in HP

Updated on:
10 Apr 2021 07:25 am
Published on:
09 Apr 2021 10:29 pm
Also Read
View All