जॉब्स

KMC MO Recruitment 2021: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, डाइरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन

KMC MO Recruitment 2021: कोलकाता सिटी एनयूएचएम सोसाइटी ने अपने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए चिकित्सा अधिकारी (पार्ट टाइम और फुल टाइम) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की है।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2021, 9:48 AM IST
govt_jobs.png

KMC MO Recruitment 2021: कोलकाता सिटी एनयूएचएम सोसाइटी ने अपने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए चिकित्सा अधिकारी (पार्ट टाइम और फुल टाइम) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 17 और 25 मई 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए की वह उक्त पद हेतु मांगी गई पात्रता को पूरी कर रहा है। आधिकारिक अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर दिया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
वॉक-इन-इंटरव्यू तिथि: 17 और 24 मई 2021

रिक्तियों का विवरण
मेडिकल ऑफिसर - 50 पद
मेडिकल ऑफिसर (पार्ट टाइम ) - 71 पद

शैक्षणिक योग्यता
एमसीआई से 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्रीधारी युवा आवेदन के पात्र हैं।

आयु सीमा
आवेदक की आयु 01 मई 2021 को 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

वेतनमान - 60, 000 रूपए प्रति माह



इच्छुक। और पात्र उम्मीदवार उक्त पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। संबंधित sarkari naukri के लिंक पर क्लिक करें। आगे टैब में नोटफिकेशन ओपन होगी, जिसमें निचे की तरफ दिए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट ले लेवें। अब इस आवेदन के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को नत्थी कर लें और साथ में ओरिजनल डाक्यूमेंट्स भी रख लेवें। भरे हुए आवेदन और दस्तावेजों के साथ 17 और 24 मई को कमरा नंबर 254, दूसरी मंजिल, पीएमयू, कोलकाता सिटी एनयूएचएम सोसाइटी, 5, एसएन बनर्जी रोड, कोलकाता -700013 में वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।


Web Title: Sarkari Naukri: Apply online For KMC MO Recruitment 2021

Published on: