जॉब्स

DSSC Recruitment 2021: एलडीसी, ड्राइवर और एमटीएस सहित अन्य पदों के लिए निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

DSSC Recruitment 2021: डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज ने ग्रेड सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

2 min read
May 03, 2021

DSSC Recruitment 2021: डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज ने ग्रेड सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती स्टेनोग्राफर, एलडीसी, मोटर ड्राइवर, कारपेंटर और एमटीएस के रिक्त पदों पर निकाली गई है। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई 2021 निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार को पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसुचना जरूर पढ़ लेनी चाहिए। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में ग्रेड सी के कुल 83 पदों को भरा जाएगा। 10वीं और 12वीं और आईटीआई डिप्लोमाधारी युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उक्त पदों के चयनित उम्मीदवारों की ड्यूटी तमिलनाडु में होगी।

DSSC Recruitment 2021 Important Dates
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 1 मई 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 मई 2021

DSSC Recruitment 2021 Post Details
कुल पदों की संख्या - 83 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड II- 04 पद
एलडीसी - 10 पद
सिविलियन मोटर ड्राइवर- 7 पद
सुखानी- 1 पद
कारपेंटर- 1 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)- 60 पद

DSSC Recruitment 2021 Education Qualification
स्टेनोग्राफर - आवेदक का बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट की स्टेनो गति होनी चाहिए।
एलडीसी - आवेदक का बारहवीं पास होने के साथ ही 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होनी चाहिए।
सिविलियन मोटर ड्राइवर -मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास 2 वर्ष के अनुभव सहित, भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना चाहिए।
सुखानी - आवेदक का बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। साथ ही बोट चालन का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को तैराकी अच्छे से आनी चाहिए।
कारपेंटर - न्यूनतम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए।
एमटीएस - मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण युवा आवेदन का पात्र है।

DSSC Recruitment 2021 Age Limit
स्टेनोग्राफर ग्रेड II- उक्त पद के लिए आवेदक की आयु 18-27 वर्ष निर्धारित की गई है।
सुखानी, कारपेंटर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। न्यूनतन क्वालिफिकेशन मार्क्स उम्मीदवार को परीक्षा में पास होने के लिए लाने अनिवार्य होंगे।

How To Apply For DSSC Recruitment 2021
उक्त Govt Jobs के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन में आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेवें। आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरकर मांगे गए दस्तावेजों के साथ 22 मई तक नियत पते पर भेज देवें।

आवेदन भेजने का पता-
The Commandant, Defence Services Staff College, Wellington (Nilgiris) – 643 231. Tamil Nadu

Web Title: Sarkari Naukri: Apply Online For LDC GovtJobs in DSSC Recruitment 2021

Published on:
03 May 2021 08:15 am
Also Read
View All