
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए फरवरी का महीना काफी खास है। इस महीने एक नहीं बल्कि कई सरकारी नौकरी की भर्ती निकाली गई है। देश के विभिन्न सेक्टर्स जैसे कि रेलवे, रक्षा सेवाओं में भर्ती निकाली गई है। इनमें से कई नौकरियां तो 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की और से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर 18 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 432 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाएं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 निर्धारित है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आरआरबी ग्रुप-डी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 32,438 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदक के पास 10वीं पास की डिग्री, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई में प्रमाण पत्र होना चाहिए।