जॉब्स

Sarkari Naukri: BOB में बिना परीक्षा पाएं नौकरी, इस डेट से पहले करें आवेदन

Sarkari Naukri: बैंक ऑफ बड़ौदा ने जो वैकेंसी निकाली है, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में आप भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द अप्लाई करें। अन्य सभी जानकारी के लिए विस्तार से पढ़ें।  
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2024, 12:40 PM IST
bob.jpg
Sarkari Naukri

Bank Of Baroda Sarkari Naukri: बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, आपके काम की है। ऐसे युवा जो बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहते हैं उन्हें बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने उत्तराखंड में एफएलसी काउंसलर और वॉचमैन/माली के पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य उम्मीदवार संबंंधित पद से जुड़ी जानकारी के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने जो वैकेंसी निकाली है, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में आप भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द अप्लाई करें। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की आधिकारिक वेबसाइट इस खबर के अंत में दी गई है, उसे नोट कर लें।


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 18 अप्रैल या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है।


नोटिस के अनुसार, एफएलसी काउंसलर पद के उम्मीदवार की आयु 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं चौकीदार/माली पद के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष है और अधिकतम आयु 40 वर्ष है।


इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के तहत एफएलसी काउंसलर के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को 18,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। वहीं चौकीदार/माली पद के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें 6000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।


एफएलसी काउंसलर पद के उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। नोटिस के अनुसार, कृषि, पशु चिकित्सा विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में पीजी डिग्री वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं चौकीदार/माली पद के उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 7वीं पास होना चाहिए। अन्य सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर क्लिक करें।

Updated on:
21 Mar 2024, 12:40 PM IST
Published on: