जॉब्स

Sarkari Naukri: रिम्स में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती की अंतिम तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri: झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में स्टाफ नर्स नर्स के 370 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार इस बात का ख्याल रखें कि आवेदन के लिए अब केवल 10 दिन शेष बचे हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2021, 4:33 PM IST
staff nurse
RIMS Staff Nurse Recruitment 2021

Sarkari Naukri: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ( RIMS ) रांची में स्टाफ नर्स ग्रेड ए के 370 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 14 मार्च से जारी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2021 है। यानि अब केवल दस दिन शेष बचे हैं। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार रिम्स की आधिकारिक वेबसाइट rimsranchi.org पर जाकर बिना देर किए ऑनलाइन अप्लाई कर दें। आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती को लेकर सभी तरह की जानकारियां भी अपलोड कर सकते हैं।

RIMS Staff Nurse Recruitment 2021:

दरअसल, रिम्स में स्टाफ नर्स के 370 रिक्त पदों को भरा जाना है। जिनमें से 141 पद जनरल कटेगरी, 88 पद एसटी, 57 पद एससी, 23 पद ईबीसी, 24 पद बीसी के और 37 पद ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

योग्यता मानदंड

इन पदों पर आवेदन के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल या झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त या किसी यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीएससी नर्सिंग में डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार ही पात्र माने जाएंगे। इसके अलावा, जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा प्राप्त कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में उम्र के हिसाब से छूट का प्रावधान है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

स्टाफ नर्स ग्रेड ए के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्म्ीदवार सबसे पहले रिम्स की आधिकारिक वेबसाइट rimsranchi.org पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के नीचे अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने के बाद जरूरी जानकारी व दस्तावेज अपलोड कर सबमिट कर दें।

Web Title: RIMS Staff Nurse Recruitment 2021

Updated on:
20 Apr 2021, 4:33 PM IST
Published on: