जॉब्स

Sarkari Naukri: स्वास्थ्य विभाग दे रहा है 2 लाख कमाने का मौका, बिना परीक्षा पाएं नौकरी

Sarkari Naukri In Health Department: यूपीएससी की स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2024, 3:26 PM IST
sarkari_naukri.jpg
Sarkari Naukri

Sarkari Naukri In Health Department: अगर आप भी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (न्यूरोलॉजी) के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के तहत स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग में नौकरी के अवसर खुले हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करें। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।


यूपीएससी की इस वैकेंसी (UPSC Vacancy) के जरिए कुल 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। यदि आप भी यूपीएससी की स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु में छूट दी गई है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 43 वर्ष।


इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) को पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री व न्यरोलॉजी विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।


यूपीएससी के इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल -11 के तहत 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक प्रति माह दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वबेसाइट का पता है- upsconline.nic.in

Updated on:
4 Apr 2024, 3:26 PM IST
Published on: