जॉब्स

NMDC Apprentice Recruitment 2021: विभिन्न ट्रेडों में टेक्निकल स्टाफ के रिक्त पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

NMDC Apprentice Recruitment 2021: एनएमडीसी लिमिटेड ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जून 2021 तक उक्त पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

less than 1 minute read
May 14, 2021

NMDC Apprentice Recruitment 2021: एनएमडीसी लिमिटेड ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जून 2021 तक उक्त पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी जरुरी डिटेल्स के लिए NMDC Apprentice Recruitment 2021 Notification अवश्य पढ़ें। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 जून 2021


रिक्तियों का विवरण
ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 16 पद
तकनीशियन अप्रेंटिस - 13 पद
प्रोग्रामिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट (PASAA) - 30 पद

शैक्षणिक योग्यता:
ग्रेजुएट अप्रेंटिस - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और माइनिंग इंजीनियरिंग में चार साल की डिग्री।
तकनीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक और टेली कम्यूटेशन, माइनिंग, आधुनिक कार्यालय प्रबंधन और कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग में तीन साल का डिप्लोमा या डिग्री।
प्रोग्रामिंग एंड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट (PASAA) - नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग इन कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट।

वेतनमान
ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 20000 रूपए
तकनीशियन अपरेंटिस - 16000 रूपए
ट्रेड अपरेंटिस- 10,000 रूपए

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 15 जून 2021 तक ईमेल- bld5hrd@nmdc.co.in पर भेज सकते हैं। आवेदन और पात्रता सहित पूरी जानकारी के लिए ऊपर दिए गए डाइरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

Web Title: Sarkari Result- NMDC Apprentice Recruitment 2021 For technical graduates

Updated on:
15 May 2021 08:07 am
Published on:
14 May 2021 11:29 pm
Also Read
View All