जॉब्स

SBI Job Vacancy: स्टेट बैंक ने निकाली जूनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती, नजदीक है अंतिम तारीख, झटपट कर लें आवेदन

SBI Job Vacancy: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पदों पर भर्ती निकाली है। यहां देखें डिटेल्स-
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Dec 2024, 11:51 AM IST
SBI Job Vacancy

SBI Job Vacancy: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए 27 दिसंबर तक अप्लाई किया जा सकता है। अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स (SBI Job Vacancy Details)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ये भर्ती लद्दाख यूटी (लेह और कारगिल घाटी) के लिए निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 50 पद भरे जाने हैं। प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के जरिए इस भर्ती के लिए सेलेक्शन होगा। प्रीलिम्स का आयोजन जनवरी और मुख्य परीक्षा का आयोजन फरवरी में होगा। हालांकि, ये संभावित तारीख है। परीक्षा की तिथियों में बदलाव हो सकता है। 

ऐसे करें आवेदन? (SBI Job Vacancy How To Apply)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें 
  • अब स्कैन किए गए फोटो और हस्ताक्षर अपलोड किए गए हैं 
  • इसके बाद मांगे गई डिटेल्स, कार्य अनुभव, शैक्षणिक योग्यता आदि भरें
  • भर्ती के लिए आवेदन पत्र को क्रॉस चेक करके सबमिट करें