29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 2600 पदों पर नौकरी का Golden Chance! यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स 

Rajasthan Sarkari Naukri: RSMSSB ने जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) और अकाउंट असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बंपर वैकेंसी के जरिए करीब 2600 पदों पर भर्ती होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 17 Dec 2024, 9:24 AM IST

Rajasthan Sarkari Naukri

Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान में अगले साल यानी कि 2025 में नौकरियों की बहार आने वाली है। इसी के तहत RSMSSB ने जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) और अकाउंट असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बंपर वैकेंसी (Bumper Vacancy) के जरिए करीब 2600 पदों पर भर्ती होगी और इसके लिए आवेदन 6 फरवरी 2025 से शुरू होकर 6 मार्च 2025 तक चलेगी।

वैकेंसी डिटेल्स (Rajasthan Sarkari Naukri Vacancy Details)

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2600 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 2200 पद जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और 400 अकाउंट असिस्टेंट के लिए हैं। JTA और अकाउंट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट्स राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in आवेदन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- तबला के साथ-साथ पढ़ने में भी तेज थे Zakir Hussain, विदेश के इस कॉलेज से ली थी डिग्री

देखें शैक्षणिक योग्यता 

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थियों के पास सिविल इंजीनियरिंग या एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए। वहीं अकाउंट असिस्टेंट पद के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे दोनों ही पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो दोनों ही पदों के लिए आयु सीमा एक है। कैंडिडेट्स की आयु 1 जनवरी 2026 तक 21 वर्ष से कम या 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: NEET UG से लेकर UP पुलिस भर्ती परीक्षा तक…देखें इस साल Paper Leak की चर्चित घटनाएं

आवेदन शुल्क 

रास्थान RSMSSB JTA और अकाउंट असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/OBC/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए 450 रुपये हैं। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।