
द शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 50 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन करने जा रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 नवम्बर 2017 को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में मांगे गए दस्तावेजों के साथ भाग ले सकते हैं। ये भर्तियां इंजन रूम पेटी ऑफिसर (ईआरपीओ) और ट्रेनी इंजन रूम पेटी ऑफिसर (ट्रेनिंग ईआरपीओ) के पद पर अनुबंध के आधार पर की जाएंगी।
भारतीय नौवहन निगम (shipping Corporation of India या SCI) ( भारतीय नौवहन निगम) (एक भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की जहाजरानी कंपनी है। यह भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय नौवहन हेतु जहाज चलाती है।
द शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में रिक्त पदों का विवरणः
ईआरपीओ और ट्रेनी ईआरपीओ, कुल पद : 50
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो। या फिटर/ डीजल/ मोटर मेकेनिक/ मशीनिस्ट/ वेल्डर ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या नेशनल काउंसिल ऑफ ट्रेनिंग इन वोकेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त हो।
अधिकतम आयु - 45 वर्ष। ट्रेनी ईआरपीओ के लिए 30 वर्ष। आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट प्राप्त है।
चयन प्रक्रिया : वॉक-इन-इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के जरिए योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे।
द शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में आवेदन शुल्क : देय नहीं।
आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट www.shipindia.com लॉगइन करें। फिर होमपेज पर करियर्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगले वेबपेज पर करियर्स विद एससीआई शीर्षक के तहत करियर्स ऐट सी लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद वॉक-इन-इंटरव्यू ऑन 30-11-2017 ऐट 10:30 फॉर रिक्रूटमेंट ऑफ इंजन रूम पेटी ऑफिसर ...लिंक पर क्लिक करें। फिर नए वेबपेज पर ईआरपीओ सिलेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
- विज्ञापन को पढ़ें और अपनी योग्यता जांचें।
वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन : 30 नवंबर 2017 (सुबह 10:30 बजे से)
इंटरव्यू का स्थान : शिपिंग हाउस, द शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड हेड ऑफिस, 245, मैडम कामा रोड, मुंबई-400021
shipping Corporation of India recruitment Notification 2017:
द शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 50 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।