
IIT दिल्ली ने विशेष अभियान के अंतर्गत इंजीनियरिंग, अकाउंट सहित अन्य विभागों में 54 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आई आई टी दिल्ली (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली) भारत और विश्व का प्रमुख तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं। यह संस्थान दिल्ली में स्थित है। इसकी मुख्य जिम्मेदारी देश के विभिन्न औद्योगिक, प्रबंधन एवं अनुसन्धान संगठनों के साथ सम्बन्ध स्थापित करना एवं यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों को 6वें सत्रार्ध (बी.टेक, ड्यूल एवं समाकलित कार्यक्रम) के बाद पर्याप्त तकनीकी/औद्योगिकी प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही साथ ये एकक यह भी सुनिश्चित करता कि है की विद्यार्थी ऐसे संगठनो में रोजगार पाने में सक्षम बनें, जिनकी कार्यात्मक अपेक्षाएं उच्च क्षमता वाले अभियंता, वैज्ञानिकों एवं प्रबंधको की है ।
IIT दिल्ली में रिक्ति पदों का विवरण:
जूनियर इंजीनियर (सिविल) -1 पद
जूनियर टेक्नीकल सुप्रिटेनडेंट-5 पद
जूनियर सुप्रिटेनडेंट / जूनियर अकाउंट ऑफिसर-7 पद
जूनियर सुप्रिटेनडेंट (पब्लिकेशन) -1 पद
सीनियर मैकेनिक / सीनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट -13 पद
असिस्टेंट मैस मैनेजर / जूनियर असिस्टेंट / जूनियर असिस्टेंट (ए / सीएस) -23 पद
जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट -4 पद
आई आई टी दिल्ली में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंड शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:
जूनियर इंजीनियर (सिविल): उम्मीदवार को न्यूनतम 55% अंकों के साथ डिग्री / डिप्लोमा इंजीनियरिंग की डिग्री होना चाहिए साथ ही अन्य पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।
आई आई टी दिल्ली में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 दिसंबर 2017 तक कर सकते हैं तथा हार्ड कॉपी को 21 दिसम्बर 2017 तक इस पते पर भेज सकते हैं-'रिक्रूटमेंट सेल, रूम नंबर 207 / सी -7, एडजोइनिंग डायरेक्टर ऑफ़िस, आईआईटी दिल्ली, हौज खास, नई दिल्ली'।
आई आई टी दिल्ली (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली) अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: davp/21253/11/06/1718
आई आई टी दिल्ली (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली) महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2017
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर 2017
IIT Delhi recruitment notification 2017:
IIT दिल्ली ने विशेष अभियान के अंतर्गत इंजीनियरिंग, अकाउंट सहित अन्य विभागों में 54 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
25 Nov 2017, 1:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.