26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामाजिक कार्यकर्ताआें के 76 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

समाज कल्याण विभाग,बिहार ने सामाजिक कार्यकर्ताआें के 76 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 24 Nov 2017, 3:43 PM IST

social worker

समाज कल्याण विभाग,बिहार ने सामाजिक कार्यकर्ताआें के 76 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2017 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जातियों/जनजतियों के लिये बुक बैंक योजना, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, अनावर्ती सहायता योजना, प्राविधिक शिक्षा संबंधी सुविधायें, केन्द्रीय पुरोनिधानित योजना के अन्तर्गत अस्वच्छ पेंशा में लगे व्यक्तियों के विशेष छात्रवृत्ति योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों के कल्याण सेक्टर के अन्तर्गत अनुसूचित जातियों/विमुक्त जातियों के कल्याण हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है जिन्हें मुख्यत: शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत वर्गीकृत किया गया है।

समाज कल्याण विभाग,बिहार में रिक्त पदों का विवरणः
पद का नाम - सामाजिक कार्यकर्ता
पदों की संख्या - 76
वेतन - 14,000 रुपए प्रति महीना

समाज कल्याण विभाग,बिहार में रिक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता -
अभ्यर्थी को किसी कॉलेज या युनिवर्सिटी से Social Work/ Sociology/ sychology/ Education/ Home Science में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

समाज कल्याण विभाग,बिहार में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा-

अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 45 साल होनी चाहिए।

नियुक्ति स्थान - बिहार


चयन प्रक्रिया- अभ्यर्थी चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन फीस - अभ्यर्थी से कोई आवेदन फीस नहीं ली जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया - योग्य अभ्यर्थी वेबसाइट www.jobs.scpsbihar.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन अंतिम तिथि - 30 नवंबर 2017 तक

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में अनुसूचित जातियों/ जनजातियों एवं विमुक्त जातियों कीं छात्रवृत्ति योजना, सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले, स्वैच्छिक संगठनों द्वारा शिक्षा संबंधी कार्य तथा उन्हें दी जाने वाली आर्थिक सहायता से संबंधित योजना, राजकीय उन्नयन बस्तियों के रख-रखाव से संबंधित योजना, अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के क्रियान्वयन से संबंधित योजना, आश्रम पद्धति विद्यालयों एवं छात्रावासों का संचालन, अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को शादी/बीमारी अनुदान दिये जाने की योजना सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के अन्तर्गत अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा स्वत: रोजगार योजना, सेनिटरी मार्ट योजना, दुकान निर्माण योजना, कौशल वृद्ध प्रशिक्षण की योजना तथा निशुल्क बोरिंग की योजना संचालित की जा रही है।

समाज कल्याण विभाग, बिहार में सामाजिक कार्यकर्ताआें के 76 रिक्त पदों को भरने के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।