26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 1717 रिक्त पदों पर भर्ती, करें आवेदन

बिहार पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर के 1717 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 23 Nov 2017, 12:11 PM IST

bihar police

बिहार पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर के 1717 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

बिहार पुलिस में रिक्त पदों का विवरणः

सब-इंस्पेक्टर, कुल पद : 1717 (अनारक्षित : 892)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त की हो या समकक्ष योग्यता हो।
वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये होगा। साथ ही 4200 रुपये ग्रेड पे मिलेगा।

आयु सीमा (01 जनवरी 2017 को):
न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा में छूट केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगी, जो राज्य सरकार के नियमों के अनुसार प्राप्त होगी। अन्य राज्यों के सभी वर्ग के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे।

न्यूनतम शारीरिक मानदंड:
कद : पुरुष

165 सेंटीमीटर (अनारक्षित वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए)
160 सेंटीमाटर (बिहार के एससी/एसटी वर्ग के लिए)

कद : महिला
- 160 सेंटीमीटर (सभी वर्ग की महिलाओं के लिए)। इसके अलावा न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।
सीना (केवल पुरुषों के लिए)

अनारक्षित वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए : बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर और फुलाने पर 86 सेंटीमीटर:
बिहार के एससी/एसटी वर्ग के लिए : बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाने पर 84 सेंटीमीटर

चयन प्रक्रिया:

-योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित (प्रारंभिक और मुख्य) परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी और इसके अंक अंतिम मेधा सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।
मुख्य परीक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क :

700 रुपये अनारक्षित, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए।
400 रुपये बिहार के एससी/एसटी वर्ग के लिए।
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया:

वेबसाइट ( (www.bpssc.bih.nic.in/) पर लॉगइन करें। अब खुलने वाले वेब पेज पर दिनांक 16-09-2017 के तहत दिए ‘विज्ञापन संख्या 01/2017 बिहार पुलिस बल में वर्ष 2017 में पुलिस अवर निरीक्षक.....’ लिंक पर क्लिक करें।


ऐसा करने से पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें। अब आवेदन से संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए दिनांक 22-10-2017 के तहत दिए लिंक पर क्लिक करें और दिशा-निर्देशों को पढ़ लें।
ऑनलाइन आवेदन के लिए दिनांक 24-10-2017 के तहत दिए अप्लाइ ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। फिर B.P.S.S.C. Online Application लिंक पर क्लिक करें। फिर निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

महत्वपूर्ण तारीखें:
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख : 30 नवंबर 2017

अधिक जानकारी यहां:
वेबसाइट : http://www.bpssc.bih.nic.in, https://apply-bpssc.com
फोन : 9102990780/81/82/83/84
ईमेल : helpdesk.bpssc@gmail.com

बिहार पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर के 1717 पदों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।