जॉब्स

SSC MTS 2019 Final Result जारी, जानें कब शुरू होंगे डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फाइनल रिजल्ट यहां से करें डाउनलोड

SSC MTS 2019 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा 2019 के पेपर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पेपर -2 में शामिल हुए हैं, वे सभी अपने रिजल्ट ...

2 min read
Oct 31, 2020
SSC MTS Result

SSC MTS 2019 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा 2019 के पेपर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पेपर -2 में शामिल हुए हैं, वे सभी अपने रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक भी जारी किए हैं। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए नियत तिथि तक उपस्थित होंगे।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने यह रिजल्ट दो ग्रुप में जारी किया है। पहले ग्रुप में 18 से 25 वर्ष के चयनित उम्मीदवार शामिल हैं, जिनकी संख्या कुल 17004 है। दूसरा ग्रुप 18-27 वर्ष की आयु वाले कैंडिडेट्स का है, जिनकी संख्या 3898 है। इस प्रकार पेपर – 2 में सफल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 20,902 है।

SSC MTS 2019 Document Verification
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा 2019- पेपर -1 की लिखित परीक्षा के आधार पर 1,20,713 उम्मीदवारों को पेपर -2 के लिए पात्र घोषित किया था। इसके बाद SSC MTS Paper -2 का आयोजन किया गया है। यह परीक्षा 26 नवंबर 2019 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए चयनित 1,20,713 उम्मीदवारों में केवल 96478 उम्मीदवार ही उपस्थित हुए थे।

पेपर-2 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के अंक 5 नवंबर 2020 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसके बाद SSC MTS Paper -2 में सफल घोषित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा। डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम क्षेत्रीय कार्यालयों में आयोजित किया जायेगा। इसके लिए एडमिशन सर्टिफिकेट क्षेत्रीय आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। कैंडिडेट्स उसे वहीँ से चेक कर सकेंगें और उसका प्रिंटआउट भी ले सकेंगें।

Published on:
31 Oct 2020 02:29 pm
Also Read
View All