जॉब्स

Kolkata Recruitment 2021: एसपीएमपी में जीडीएमओ और नर्स के पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

Syama Prasad Mookerjee Port Kolkata Recruitment 2021 : एसपीएमपी कोलकाता ने सीधे इंटरव्यू के जरिए जीडीएमओ और नर्स के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंटरव्यू की तारीख 28 और 29 अप्रैल है।

2 min read

Kolkata Recruitment 2021: श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट कोलकाता ( SPMP ) ने तत्काल भर्ती योजना के तहत जीडीएमओ और नर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली है। एसपीएमपी ने योग्य उम्मीदवारों से इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आवेदक 28 और 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एसएमपी कोलकाता में आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

कुल पदों की संख्या 10

जीडीएमओ - 05 पद

नर्स - 05 पद

आयु सीमा

नर्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 01 मई 2021 को 45 वर्ष।

जीडीएमओ के लिए अधिकतम आयु सीमा 01 मई 2021 तक 50 साल।

शैक्षणिक योग्यता

जीडीएमओ के लिए उम्मीदवारों के पास एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इंटर्नशिप के बाद 1 वर्ष के लिए सरकारी या पीएसयू या निजी अस्पतालों में क्लिनिकल काम का अनुभव भी होना चाहिए। आईसीसीयू/आईसीयू/आईटीयू/एचडीयू में काम करने का अनुभव रखने वाले व्यक्तियों को वरीयता दी जाएगी। नर्स पद के लिए उम्मीदवारों के पास पूरी इंटर्नशिप के साथ पश्चिम बंगाल नर्सिंग काउंसिल या भारत के किसी अन्य राज्य की परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम/बीएससी नर्सिंग/एमएससी नर्सिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इंटर्नशिप के बाद एक वर्ष के लिए सरकारी या पीएसयू या प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों में काम का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए पूर्व सैनिक पुरुष या महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आईसीसीयू/आईसीयू/आईटीयू/एचडीयू में काम करने का अनुभव रखने वाले व्यक्तियों को वरीयता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

आवेदक 28 और 29 अप्रैल को सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। ध्यान देने की बात यह है कि आवेदक के पास स्वयं की दो पासपोर्ट सइज की फोटो, वेरिफिकेशन के लिए सभी मूल दस्तावेजों के साथ सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित कॉपी और पंजीकरण प्रमाण पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उम्मीदवारों को चयन मेरिट के आधार पर होगा।


Web Title: Syama Prasad Mookerjee Port Kolkata Recruitment 2021 For The post Of GDMO & Nurse

Updated on:
26 Apr 2021 05:10 pm
Published on:
26 Apr 2021 05:06 pm
Also Read
View All