तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) जूनियर असिस्टेंट एवं टाइपिस्ट के 129 पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2017 तक निर्धारित
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) जूनियर असिस्टेंट एवं टाइपिस्ट के 129 पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय कोयंबटूर, तमिल नाडु में स्थित है। यह वहां के रोचक पर्यटक स्थलों में से एक है। रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर दूर स्थित यह विश्वविद्यालय एशिया के सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां का मुख्य आकर्षण यहां का जैविक उद्यान है। करीब 300 हैक्टेयर में फैले इस उद्यान में विविध प्रजाति के पेड़-पौधों का अच्छा संग्रह है।
TNAU में रिक्त पदों का विवरण:
जूनियर असिस्टेंट एवं टाइपिस्ट - 129 पद
वेतनमानः 5200 – 20200 रूपए, साथ में 2400 रूपए ग्रेड पे दी जाएगी।
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) में जूनियर असिस्टेंट एवं टाइपिस्ट के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता और अनुभव मानदंड - कंप्यूटर ज्ञान के साथ 10+2 (किसी भी विषय में) और किसी भी विश्वविद्यालय, सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान में न्यूनतम 5 वर्षों का अनुभव प्राप्त करने के बाद न्यूनतम डिग्री प्राप्त की हो।
आयु सीमा - 30 वर्ष
जूनियर असिस्टेंट एवं टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन शुल्क:
सभी अन्य- रु. 750 / -
एससी / एसटी- रु. 500 / -
जूनियर असिस्टेंट एवं टाइपिस्ट के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
TNAU में जूनियर असिस्टेंट एवं टाइपिस्ट के पद के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2017 तक आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेजों तथा बैंक डिमांड ड्राफ्ट के साथ अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म, रजिस्ट्रार, तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयम्बटूर - 641 003 को के पते पर 27 अक्टूबर 2017 तक भेज सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 31 अक्टूबर 2017
आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि - 27 अक्टूबर 2017
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) का भर्ती नोटिफिकेशनः
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) जूनियर असिस्टेंट एवं टाइपिस्ट के 129 पदों पर भर्ती की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।