जॉब्स

सरकारी नौकरी – फॉरेस्ट अपरेंटिस के 158 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

TNPSC Forest Apprentice recruitment for 158 posts, तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC ) ने फॉरेस्ट अपरेंटिस के 158 रिक्त पदाें पर भर्ती

2 min read
Jul 06, 2018
TNPSC Forest Apprentice
सरकारी नौकरी - फॉरेस्ट अपरेंटिस के 158 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

TNPSC Forest Apprentice recruitment for 158 posts, तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC ) ने फॉरेस्ट अपरेंटिस के 158 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC ) में रिक्त पदाें का विवरणः

• फॉरेस्ट अपरेंटिस ( Forest Apprentice ) - 158 पद

TNPSC Forest Apprentice के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड, शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:

फॉरेस्ट अपरेंटिस: फॉरेस्ट्री में स्नातक या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री। या निम्नलिखित विषयों में से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए - कृषि, पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र, कंप्यूटर अनुप्रयोग / कंप्यूटर विज्ञान, इंजीनियरिंग (सभी इंजीनियरिंग
कृषि सहित विषयों अभियांत्रिकी), पर्यावरण विज्ञान, भूविज्ञान, बागवानी, समुद्री विज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, वन्यजीव जीवविज्ञान, प्राणीशास्त्र।

TNPSC Forest Apprentice के पदाें पर चयन प्रकि्रयाः

TNPSC Forest Apprentice के पदाें पर उम्मीदवाराेें का चयन लिखित परीक्षा, माैखिक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व मेडिकल फिटनेस के अाधार पर किया जाएगा।

लिखित परीक्षाः

लिखित परीक्षा का आयाेजन दिनांक 23 सितम्बर 2018 से 30 सितम्बर 2018 तक किया जाएगा। परीक्षा दाे पारियाें में 3 - 3 घंटे के लिए आयाेजित की जाएगी। जिसमें कुल 600 अंकाें के लिए 400 प्रश्न हल करने हाेंगे। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

शारीरिक दक्षता परीक्षाः
- आवेदक को शारीरिक परीक्षा से गुजरना होगा जिसमें क्रमशः पुरुष और महिला आवेदकों 25 किमी और 16 किमी से अधिक की पैदल दूरी चार घंटे में पूरी करनी हाेगी।

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC ) में फॉरेस्ट अपरेंटिस के रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2018 है।

आवेदन शुल्क: रु. 300/-

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या: 12/2018

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अगस्त 2018
आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि: 3 अगस्त 2018
परीक्षा तिथि : 23 सितम्बर 2018 से 30 सितम्बर 2018

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC ) में फॉरेस्ट अपरेंटिस के 158 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
06 Jul 2018 01:13 pm