जॉब्स

खुशखबरी! सैनिकों की सैलरी में हुई 6000 रूपए की बढ़ोतरी

अब शांति सैनिकों को सैलरी में 6600 रूपए ज्यादा मिलेंगे
2 min read
Jul 08, 2018
Indian Army
खुशखबरी! सैनिकों की सैलरी में हुई 6000 रूपए की बढ़ोतरी

भारतीय सेना में काम करने वाले जवानों के लिए खुशखबरी है। यूएन की ओर से शांति सैनिकों को हर माह मिलने वाली सैलरी में 6,600 रूपए की बढ़ोतरी की है। इसकी वजह से यूएन के शांति अभियानों में शामिल 6,172 भारतीय जवानों को सीधा फायदा मिलेगा। यूएन के शांति सैनिकों को अब 91,735 के बजाय हर माह 98,335 रूपए सैलरी मिलेगी। हालांकि यूएन ने इस साल शांति स्थापना बजट में 4,200 करोड़ रूपयों की कटौती की है।


पूर्व सैनिकों की मदद के लिए वेब पोर्टल
भारतीय सेना की ओर से सभी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की मदद के लिए एक वेबपोर्टल indianarmyveterans.gov.in बनाया गया है। इस वेबसाइट पर सभी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के नाम रजिस्टर्ड किए जाएंगे ताकि उन्हें केंद्र की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का फायदा मिल सके। इसके लिए सैनिक कल्याण अधिकारी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सूचित कर रहे हैं कि वो अपना पंजीयन फार्म जिला सैनिक कल्याण समिति दफ्तर से ले लेवें। इस संबंध में और अधिक जानकारी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।


सेना भर्ती
सेना भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। NCC Special Entry Scheme 45th Course पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की गयी है। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता Graduation Degree + NCC 'C' Certificate या इसके सामान उपाधि रखी गई है। यह भर्ती 55 पदों के लिए की जा रही है। यह भर्ती NCC Special Entry Scheme 45th Course for Men & Women
कोर्स के लिए की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख और समय 02-08-2018 दोपहर 12:00 बजे तक है। इस भर्ती भाग लेने के लिए उम्मीदवार की उम्र 01-01-2019 के अनुसार 19-25 वर्ष के मध्य में होनी चाहिए।

Published on:
08 Jul 2018 01:41 pm