जॉब्स

UP HJS Recruitment 2020: यूपी एचजेएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें अप्लाई

UP HJS Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस भर्ती 2020-21 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2021 से शुरू होगी।

2 min read
Dec 18, 2020

UP HJS Recruitment 2020 Notification: उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस भर्ती 2020-21 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार जिला कोर्ट में जज के पदों पर पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2021 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2021 निर्धारित की गई। कैंडिडेट्स इलहाबाद हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती परीक्षा के तहत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जजों की कुल 98 वैकेंसी निकाली गई है। इनमें 45 पद अनारक्षित हैं। 23 पद ओबीसी, 18 एससी, 1 एसटी के आरक्षित हैं। शेष 11 पद 2009 की भर्ती के हैं, जिन्हें संबंधित मामले में शीर्ष अदालत के आदेश के तहत भरा जाना है। इनमें 07 पद एससी और 04 ओबीसी के लिए रिजर्व हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 जनवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2021
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2021
UP HJS प्री एग्जाम की तिथि: 04 अप्रैल 2021
UP HJS प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: मार्च 2021

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। कम से कम एडवोकेट के रूप में 7 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहा हो।

आयु सीमा:
कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 को की जायेगी।

आवेदन शुल्क
जनरल / ओबीसी - 1250 / - रूपये
एससी / एसटी- 1000 / -रुपये
यूपी के अलावा अन्य राज्यों से संबंधित उम्मीदवार - 1250 / - रुपये

चयन प्रक्रिया: कैंडिडेट्स का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Published on:
18 Dec 2020 10:49 pm
Also Read
View All