
UP Lekhpal Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए जबरदस्त भर्ती शुरू होने वाली है। राजस्व विभाग के तहत लेखपाल, कनिष्ठ सहायक और तहसीलदार के पदों पर वैकेंसी निकाली जाएगी। जैसे इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, ये भर्ती शुरू हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, लेखपाल के 7994 पदों और कनिष्ठ सहायक के 1756 पदों पर भर्ती होगी। वहीं तहसीलदार के 300 पदों पर भर्ती होगी। जहां एक तरफ लेखपाल और कनिष्ठ सहायक के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, वहीं तहसीलदार के 300 पदों पर प्रमोशन के जरिए भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। राज्य में 7वें वेतनमान के मुताबिक लेखपाल की सैलरी 15000 से 60000 के बीच हो सकती है, जिसमें 2000 रुपए ग्रेड पे भी शामिल होता है।
लेखपाल के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7994 सीट्स भरे जाएंगे। लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा दो चरणों में होती है, पहला, UPSSSC PET (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) और दूसरामुख्य परीक्षा। दोनों में सफल कैंडिडेट्स ही अंतिम रूप से चयनित माने जाएंगे।
अभी ये भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। फिलहाल राजस्व विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। जैसे ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी, वैसे ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। डिटेल्स नोटिफिकेशन में योग्यता, आयु सीमा और अन्य जानकारी शामिल होंगी। साथ ही ऑनलाइन आवेदन तिथि और परीक्षा की संभावित तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।