जॉब्स

UPPCL recruitment – टेक्निशियन ग्रेड-2 ट्रेनी के 2779 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

UPPCL Technician grade -2 recruitment 2018, सीधी भर्ती के माध्यम से टेक्निशियन ग्रेड-2 ट्रेनी के रिक्त 2779 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

2 min read
Feb 20, 2018

UPPCL Technician grade -2 recruitment 2018, उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ( UPPCL ) और उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड ने सीधी भर्ती के माध्यम से टेक्निशियन ग्रेड-2 ट्रेनी के रिक्त 2779 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिए गए प्रारूप के तहत 13 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।


उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ( UPPCL ) में रिक्त पदों का विवरण:
कुल पद: 2779

ये भी पढ़ें

RRB : रेलवे को 30 हजार अप्रेंटिस की जरूरत, हाईस्कूल पास करें अप्लाई


उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड
टेक्निशियन ग्रेड-2 (ट्रेनी): 664 पद


उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड
टेक्निशियन ग्रेड-2 (ट्रेनी): 2115 पद


उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ( UPPCL ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल या समकक्ष परीक्षा साइंस और मैथ के साथ नियमित छात्र के रुप में पास होने के साथ ही अखिल भारतीय या राज्य व्यावसायिक प्रमाण-पत्र(NCTV/STV)सर्टिफिकेट निम्न ट्रेड में होना चाहिए-
इलेक्ट्रीशियन
इलेक्ट्रिकल
इलेक्ट्रिकल (कौशल विकास के अंतर्गत विद्युत वितरण),शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

उम्र सीमा: 01 जनवरी 2018 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए, विभिन्न वर्षों को मिलने वाले आरक्षण के लिए अधिसूचना को देखें।

उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ( UPPCL ) में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (CBT) पर आधारित होगी जिसके दो भाग होंगे और इसके लिए कुल अवधि 03 घंटे की होगी।

उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ( UPPCL ) में रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

उम्मीदवारों से आवेदन पत्र UPPCL के ऑफिशियल वेबसाइट www.uppcl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 21 फ़रवरी 2018 से 13 मार्च 2018 के बीच कर सकते हैं।

अधिसूचना विवरण: विज्ञापन संख्या- 03 वीएसए/2018/टीजी-2


उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ( UPPCL ) में महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथियां – 21 फ़रवरी 2018 से 13 मार्च 2018 तक
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथियां: 21 फरवरी 2018 से 14 मार्च 2018 तक
परीक्षा की संभावित तिथि: अप्रैल 2018 के द्वितीय सप्ताह में

UPPCL Technician grade -2 recruitment notification 2018:

उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ( UPPCL ) और उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड ने सीधी भर्ती के माध्यम से टेक्निशियन ग्रेड-2 ट्रेनी के रिक्त 2779 पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने पकड़ा ट्रोला चोर, गाड़ी भी की बरामद
Published on:
20 Feb 2018 12:04 pm
Also Read
View All