
UPSC Lateral Entry 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने ज्वाइंट सेक्रेटरी और डायरेक्टर के पदों पर लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती कुल 30 पदों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के लिए सिर्फ अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे। SC, ST और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स आवेदन नहीं कर सकते। इस भर्ती अधिसूचना पर सोशल मीडिया से लेकर संसद तक आपत्ति जताई जा रही है। उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2021 निर्धारित की गई है।
महत्त्वपूर्ण तिथियां:
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 5 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 मार्च 2021
फॉर्म का प्रिंट आउट निकालने की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2021
इस लेट्रल एंट्री से प्राइवेट सेक्टर के प्रोफेशनल्स को विभिन्न मंत्रालयों में सीधे ज्वॉइंट सेक्रेटरी के स्तर के पदों पर नियुक्त किया जाता है। निजी क्षेत्र के ऐसे अनुभवी और विशेषज्ञ पेशेवर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी ने यह भर्ती तीन साल के कॉन्ट्रेक्ट पर निकाली है। प्रदर्शन के आधार पर इसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
पात्रता मापदंड:
ज्वॉइंट सेक्रेटरी लेवल पद के लिए
अनुभव - न्यूनतम 15 वर्ष
ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष निर्धारित की गई है।
वेतनमान - इस पद पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लगभग 2,21,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी।
डायरेक्टर लेवल पद के लिए
अनुभव- न्यूनतम 10 वर्ष
डायरेक्टर के पद के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
वेतनमान - 7वें वेतन आयोग के अनुसार लगभग 1,82,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता:
उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदक के पास मास्टर डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
चयन प्रक्रिया
ज्वाइंट सेक्रेटरी और डायरेक्टर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। कैंडिडेट्स द्वारा भेजे गए आवेदनों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के समय अपने सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स लाने होंगें।