30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Latest Jobs: एम्स गोरखपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य के पदों पर निकली भर्तियां, जानिए पूरी डिटेल्स

AIIMS Gorakhpur Recruitment 2021: गोरखपुर एम्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 08 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 8 Feb 2021, 6:46 AM IST

jobs.png

AIIMS Gorakhpur Recruitment 2021: गोरखपुर एम्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ये पद डायरेक्ट बेसिस पर भरे जाएंगे। उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया छह फरवरी से शुरू हो गई हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 मार्च 2021 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, एम्स की वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Click Here For Check Official Notification

रिक्तियों का विवरण
प्रोफेसर - 27 पद
एडिशनल प्रोफेसर- 19
एसोसिएट प्रोफेसर- 29 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर - 46 पद

वेतनमान
प्रोफेसर - छठे वेतन आयोग के अनुसार (37400-67000+10500 रुपये)
एडिशनल प्रोफेसर - छठे वेतन आयोग के अनुसार (37400-67000+9500 रुपये )
एसोसिएट प्रोफेसर - छठे वेतन आयोग के अनुसार (37400-67000+9000 रुपये )
असिस्टेंट प्रोफेसर- छठे वेतन आयोग के अनुसार (37400-67000+8000 रुपये )

Read More: मौसम विभाग में साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन सहित पूरा प्रोसेस

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए एमडी/एमएस होना आवश्यक है. प्रोफेसर व एडिशनल प्रोफेसर के लिए अधिकतम उम्र जहां 58 वर्ष मांगी गई है, वहीं एसोसिएट प्रोफेसर के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 50 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में एससी/एसटी को 05 साल, ओबीसी को 03 साल और दिव्यांग अभ्यर्थी को 10 साल की छूट दी जाएगी।

Read More: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों पर निकली भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

कार्य का अनुभव
प्रोफेसर पद के लिए- संबंधित विषय में 12 वर्ष रिसर्च या 14 वर्ष पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए। एडिशनल प्रोफेसर के लिए- 10 वर्ष टीचिंग या रिसर्च का अनुभव होना चाहिए।
एसोसिएट प्रोफेसर के लिए- 06 वर्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए न्यूनतम तीन साल अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
जनरल, इडब्लूसी और ओबीसी - 3000 रुपये
एससी/एसटी/महिला अभ्यर्थी और दिव्यांग - 200 रुपये
इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थियों के ये 200 रुपये भी बैंक के चार्ज काटकर वापस लौटा दिए जाएंगे।

Read More: प्रोजेक्ट टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, ऐसे करें अप्लाई

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गोरखपुर भर्ती 2021 के लिए 08 मार्च 2021 को या उससे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।