जॉब्स

Teacher Bharti 2020: टीईटी क्ववालीफाई उम्मीदवारों के लिए 16500 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Teacher Recruitment 2020: सहायक अध्यापक के पद के लिए 16,500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2021
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2020, 11:26 PM IST
tet.png

Teacher Recruitment 2020: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन ने प्राथमिक / बेसिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के 16,500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने टीईटी 2014 क्ववालीफाई किया हो, आवेदन करने के पात्र हैं। उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार को पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना का अध्ययन जरूर कर लेना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 10 से 17 जनवरी 2021 तक viva-voce/ इंटरव्यू और एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार wbbprimaryeducation.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एप्लीकेशन पोर्टल पर जा सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ये निर्धारित की गई है कि वो नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (NCTE) द्वारा प्रशिक्षित हो। उम्मीदवार ने 2014 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास की हो। अधिकतम आयु सीमा- 1 जनवरी, 2020 को 40 वर्ष अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क- 200 रु.
एससी / एसटी / पीएच के लिए- 50 रुपये.
वेतनमान- 28,900 रुपए, प्लस डीए.

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://prim-tet.in/ पर जाना होगा। यहां सबमिट एप्लीकेशन के बटन पर क्लिक करना होगा। आगे की टैब में शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित मांगी गई डिटेल्स दर्ज करनी होगी। जानकारी सबमिट करने के साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा, यहां मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें। आगे के पेज पर शुल्क भुगतान करें और फाइनल सबमिशन का प्रिंट जरूर लेवें।

Published on: