
Sarkari Naukari: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in - पर जाकर 21 जनवरी, 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 452 पदों पर अप्लाई किया जाएगा। जो भी कैंडीडेट अप्लाई करना चाहते हैं वे एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
पदों का विवरण (Vacancy Details)
इंजीनियर (फायर)- 16
डिप्टी मैनेजर (इंटरनल ऑडिट)- 28
नेटवर्क स्पेशलिस्ट- 32
सिक्युरिटी एनालिस्ट- 100
ऑफिसर (विविध, टेक्निकल, आईटी)- 235
मैनेजर (क्रेडिट प्रोसीजर)- 2
मार्केटिंग- 38
ऐसे करें अप्लाई
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अप्लाई करने के लिए कैंडीडेट्स को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। बता दें कि जल्द ही एसबीआई पीओ 2020 परीक्षा होने वाली है। इसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड रिलीज हो सकता है. माना जा रहा है कि एसबीआई क्लर्क 2020 का रिजल्ट जल्द ही जारी हो जाएगा।
Published on:
22 Dec 2020, 11:14 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.