जॉब्स

Police SI Bharti 2021: पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1088 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

WB Police SI Recruitment 2021: पुलिस भर्ती बोर्ड ने उप-निरीक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए सब इंस्पेक्टर के कुल 1088 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

2 min read
Jan 27, 2021

WB Police SI Recruitment 2021: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने उप-निरीक्षक भर्ती के लिए पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए सब इंस्पेक्टर के कुल 1088 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती अधिसूचना के अनुसार महिला एसआई के लिए 150 और पुलिस सब इंस्पेक्टर के 938 पदों पर भर्ती होनी है। पश्चिम बंगाल पुलिस के इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2021 है।

महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 22 जनवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2021
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 23 फरवरी 2021

रिक्तियों का विवरण
रिक्तियों की कुल संख्या – 1088 पद
पुलिस सब इंस्पेक्टर (Unarmed Branch) – 753 पद
महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर (Unarmed Branch) – 150 पद
पुलिस सब इंस्पेक्टर (Armed Branch) - 185 पद

आवेदन शुल्क
एससी /एसटी के लिए आवेदन शुल्क: 20 रूपये
अन्य सभी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन और प्रोसेसिंग शुल्क: 270 रूपये

शैक्षणिक योग्यता:
पश्चिम बंगाल पुलिस में एसआई के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स को बंगाली भाषा पढ़ने लिखने और बोलने में कुशल होना चाहिए।

आयु सीमा
पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। आयु गणना 1 जनवरी 2021 को मानक मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकरी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Published on:
27 Jan 2021 02:31 pm
Also Read
View All